तालिबानी सरकार का पलटवार: पिशिन, चित्राल, कंबर खेल में फाइटर जेट्स-ड्रोन से बमबारी; पाक एयरस्ट्राइक में 35 अफगानों की मौत का बदला; अफगान रक्षा मंत्रालय बोला – नागरिकों को निशाना नहीं बनाया, हर खतरे को चुन-चुनकर मारेंगे; रूस ने दोनों देशों से युद्ध रोकने की अपील की
काबुल/इस्लामाबाद | अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का बदला एयरस्ट्राइक से लिया है। आधी रात को अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर बड़े सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया। अफगान फाइटर जेट्स और ड्रोन ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा KP में बम-गोलों की बरसात कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
कहां-कहां हुई बमबारी:
- बलूचिस्तान: पिशिन जिले के सरनान इलाके में ISIS के ज्वाइंटर सेंटर को तबाह किया गया।
- चित्राल: शाह सलीम घाटी में दाएश ISIS के ठिकानों पर हमला।
- खैबर पख्तूनख्वा: कंबर खेल में ISIS के अड्डों पर एयरस्ट्राइक।
अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा:
अफगानिस्तान ने कहा कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनका इस्तेमाल अफगानिस्तान में नागरिकों के खिलाफ हमलों की साजिश रचने के लिए हो रहा था। मंत्रालय ने बताया कि हमले बहुत सटीकता से किए गए। आतंकियों को भारी जान-माल का नुकसान हुआ, लेकिन किसी भी नागरिक की जान नहीं गई।
चेतावनी भी दी:
अफगान रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया कि अफगानिस्तान की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले हर ठिकाने को चुन-चुनकर निशाना बनाया जाएगा।
बदले की कार्रवाई:
यह एक्शन पाकिस्तान के उस हमले का जवाब है जिसमें पाक ने अफगान सीमा के पास जमीनी अभियान और हवाई हमले कर कम से कम 35 अफगान लोगों को मार दिया था।
रूस की प्रतिक्रिया:
मॉस्को ने दोनों देशों से तुरंत युद्ध रोकने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि सैन्य टकराव से आम नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा है। क्रेमलिन ने नसीहत दी कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान बंदूक छोड़ कूटनीतिक रास्तों से विवाद सुलझाएं।
स्रोत: अफगान रक्षा मंत्रालय / रूसी विदेश मंत्रालय

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



