कौशांबी | उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे एक LPG से भरे टैंकर ने सिहोरी टोल प्लाजा पर भीषण तबाही मचा दी। बेकाबू टैंकर डिवाइडर से टकराकर सीधे टोल बूथ में घुस गया और जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अब इस घटना का 24 सेकेंड का CCTV वीडियो सामने आया है।
CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर:
वीडियो में दो टैंकर टोल प्लाजा की ओर आते दिखाई देते हैं। तभी एक टैंकर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराता है और सीधे टोल बूथ में घुस जाता है। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो जाता है, जिसके कुछ ही पलों बाद जोरदार धमाका होता है और पूरा इलाका धुएं से भर जाता है।
2 KM दूर तक दिखीं लपटें:
हादसे के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। आग पर काबू पाने के लिए जिले की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही सिविल पुलिस की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में जुटीं।
सोशल मीडिया पर वायरल:
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कौशांबी… मौत बनकर आया LPG टैंकर! 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा पर गैस रिसाव के बाद हुए भीषण विस्फोट…अब CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर कैद है। देखें वीडियो।
स्रोत: CCTV फुटेज / प्रत्यक्षदर्शी / सोशल मीडिया

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.


