Orai/जालौन : महर्षि वेदव्यास की पावन जन्मभूमि जनपद जालौन के उरई, माधौगढ़ एवं कालपी विधानसभा क्षेत्रों में आज विकास की नई गाथा लिखी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹1,274 करोड़ लागत की 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।लाभार्थियों को मिली सीधी मददइस अवसर पर CM योगी ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पात्रों को:
- आवास की चाबी
- किट एवं चेक
- आयुष्मान कार्ड
- स्वीकृति-पत्र वितरित किए गए।
डबल इंजन सरकार में नई पहचान
CM ने कहा कि डबल इंजन सरकार में जालौन आज विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अवसंरचना से जुड़ी इन परियोजनाओं से जनपद की तस्वीर बदलेगी और यह अपनी गौरवशाली इतिहास के साथ नई पहचान को और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने समस्त लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को इस ऐतिहासिक अवसर के लिए हार्दिक बधाई दी।


