Delhi Malviya Nagar Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे यहां के मशहूर ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में अचानक भीषण आग लग गई। इस भयानक हादसे में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बेसमेंट में फंसे 3 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और जान बचाने के लिए लोग बिल्डिंग की खिड़कियों और रेलिंग से नीचे कूदने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली दमकल सेवा (DFS) की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल आग लगने की असली वजह का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Delhi Malviya Nagar Fire: सुबह 9 बजे के करीब हुआ हादसा, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर
यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ जब रेस्टोरेंट में कामकाज शुरू ही हुआ था। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 9 बजे मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया गया।
घटनास्थल पर शुरुआती कदम के तौर पर तुरंत 10 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। इनमें दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी (QRV) शामिल थी। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग, विदेशी भी थे मौजूद
सोशल मीडिया पर इस हादसे के कई रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट की बिल्डिंग से काले धुएं का गुबार आसमान की तरफ उठ रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए बालकनी और रेलिंग से नीचे कूदते नजर आए।
बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट में लोगों के रुकने और ठहरने की भी व्यवस्था थी। इसी वजह से हादसे के वक्त यहां कुछ विदेशी मेहमान भी ठहरे हुए थे। अचानक लगी आग के बाद पूरी बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Delhi Malviya Nagar Fire: आग लगने की वजह की जांच जारी
इस भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर दिल्ली की इमारतों में फायर सेफ्टी के इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती तौर पर शॉट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।
- Read More Here:-
- Anupama Spoiler: प्रेम ने चला बड़ा दांव, छीना अनुपमा का सबसे बड़ा कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट, शाह परिवार में आया नया तूफान
- Bihar Land Corruption News: बिहार में जमीन घोटाले पर बड़ा प्रहार, 8 अंचल अधिकारी सस्पेंड, मंत्री की मंजूरी के बाद मचा हड़कंप
- Gold Silver Price: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, चांदी 5,200 से ज्यादा महंगी, सोना 1.60 लाख के पार, जानें आज का ताजा भाव
- Calcutta High Court: अवैध निर्माण पर कार्रवाई के नियम बदले! कोलकाता में बुलडोजर चलाने से पहले देना होगा 2 हफ्ते का नोटिस


