करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक मानव घोष को 'यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024' से सम्मानित किया गया

Education-

करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक मानव घोष को 'यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024' से सम्मानित किया गया

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

*जमशेदपुर* - करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक मानव घोष को 'यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024' से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया है, जो नीति आयोग, भारत सरकार से पंजीकृत है।

समारोह 1 सितंबर को रेवाड़ी (हरियाणा) में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस समारोह में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, और अंतर्राष्ट्रीय समरसता सम्मान प्राप्त करने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता मंजू कौशिक, प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक हरिओम कौशिक, सेना मेडल से सम्मानित हवलदार निहाल, अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनीष यादव, और राज्य नोडल अधिकारी एवं कला विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल कौशिक शामिल थे।

मानव घोष को इस पुरस्कार के लिए पूरे झारखंड से एकमात्र चुने गए व्यक्ति के रूप में मान्यता मिली। राष्ट्रीय स्तर पर 300 से अधिक समाजसेवियों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया था, जिनमें से केवल 15 युवाओं को यह सम्मान मिला।

मानव घोष को अंतर्राष्ट्रीय समरसता सम्मान प्राप्त करने वाली मंजू कौशिक, फिल्म निर्देशक हरिओम कौशिक, और राज्य नोडल अधिकारी अनिल कौशिक द्वारा सम्मानित किया गया। मानव घोष वर्ष 2021 से एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक रहे हैं और उन्होंने मतदान जागरूकता, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, भोजन और वस्त्र वितरण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वच्छता, और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य किए हैं।

यह पुरस्कार मानव घोष के समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान करता है।

Related Post