संत अल्बर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी को पुणे से संबद्धता प्राप्त

Education-

संत  अल्बर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी को पुणे से संबद्धता प्राप्त

रांची : संत अल्बर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी को हाल ही में एक महत्वपूर्ण मान्यता प्राप्त हुई है। पुणे स्थित ज्ञान दीपा पोंटिफिकल एथेनेयम इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी एंड थियोलॉजी ने संत अल्बर्ट्स को अपनी संबद्धता प्रदान की है। यह संबद्धता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देगी और छात्रों के लिए नए अवसर खोलेगी। इस अवसर पर संत  अलबर्टस  कॉलेज के सभागार में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  
इस समारोह के मुख्या अतिथि  रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्मध्क्ष व कॉलेज के चांसलर  विन्सेंट आइंद थे।  उन्होंने  ने अपने सम्बोधन में कहा  संत अल्बर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। ज्ञान दीपा पोंटिफिकल एथेनेयम इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी एंड थियोलॉजी  पुणे अपनी उकृष्टता के लिए जाना जाता है।  उस  गौरवशैली  संस्था    से जुड़ना संत  अलबर्टस के लिए गर्व की बात है।  अब संत अलबर्टस  संसाधनों का उपयोग करके शैक्षिक उत्कृष्टता, दार्शनिक ज्ञान और  अनुसंधान में आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा हर विद्यार्थी को कड़ी मेहनत कर उम्मीदों  के अनुरूप  ज्ञान, तर्क, विलक्षणता व अनुशंधान में आगे आना होगा।  मुख्या अतिथि के सम्बोधन के पूर्व संत  अल्बर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी, के निदेशक डॉक्टर फादर राजू क्रास्ता ने संबद्धता सम्बंधित रोम द्वारा अनुमोदित प्रमाण पत्र  को पढ़ कर सुनाया   उन्होंने कहा  संत  अल्बर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी रांची को संबद्धता 20 जून 2024 को प्राप्त हुआ। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा ये संबद्धता  ज्ञान दीपा पोंटिफिकल एथेनेयम इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी एंड थियोलॉजी, पुणे, के साथ आगामी 5 वर्षों के लिए रहेगा।  
संत अलबर्टस कॉलेज के रेक्टर फादर अजय कुमार खलखो ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रारंभिक सम्बोधन में  उन्होंने कहा ये संबद्धता छात्रों और शिक्षकों के लिए एक नई शुरुआत है, जो उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षा और अनुसंधान में आगे बढ़ने में मदद करेगी।
इस समारोह को वाराणसी से आये डॉक्टर फादर  अरुल अनुरूप आई एम् एस द्वारा आर्टिफीसियल  इंटेलेजन्स विषय पर सेमिनार प्रस्तुत किया गया। यह सेमिनार बहुत  ज्ञान वर्धक रहा।  
कार्यक्रम की शुरुआत ब्रदर  सानू और समूह द्वारा प्रार्थना भजन व अतिथिओं तथा प्रतिनिधिओं के दीप प्रज्जवलन से किया गया।  इस अवसर पर रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्मध्क्ष व चांसलर विन्सेंट आइंद, वाईस चांसलर बिशप विनय कंडुलना, सेवानवृत्त आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, पोर्ट ब्लेयर के बिशप सेल्वाराज सहित झारखंड तथा बिहार रीजन से बहुत से बिशपगण, प्रेजिडेंट डॉक्टर फादर सुमन कुमार एक्का, अतिथिगण, स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रदर एमिल कुजूर   ने किया।  सिस्टर जोसलिन रोस के आभार प्रकट के साथ समारोह समाप्त हुआ।

Related Post