मोदी ने पुतिन से कहा-जंग से शांति का रास्ता नहीं- समाधान के लिए वार्ता जरूरी-रूसी राष्ट्रपति बोले-आपकी कोशिशों का सम्मान करते हैं

International

मोदी ने पुतिन से कहा-जंग से शांति का रास्ता नहीं- समाधान के लिए वार्ता जरूरी-रूसी राष्ट्रपति बोले-आपकी कोशिशों का सम्मान करते हैं

 

रुस:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान पुतिन ने कहा, "आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं।"

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि युद्ध के मैदानों से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है।"

इससे पहले मोदी ने विश्वयुद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे रूस के एटम पवेलियन पहुंचे। इसे रूसी न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी का हब कहा जाता है।

दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोदी-पुतिन की मुलाकात पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मोदी के दौरे को यूक्रेन में शांति की कोशिशों के लिए बड़ा झटका बताया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता का दुनिया के सबसे खूनी नेता को गले लगाना निराशाजनक है।"

शिखर वार्ता में मोदी की 5 बड़ी बातें

1. पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। इसलिए मॉस्को में हुए आतंकी हमले का दर्द समझ सकता हूं। मैं हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं।
2. कोरोना काल में जब दुनिया खाद्य-ईंधन-उर्वरक के संकट से जूझ रही थी, भारत-रूस मित्रता और सहयोग के चलते भारत के किसानों को उर्वरक का संकट नहीं हुआ।
3. चाहे युद्ध हो, संघर्ष हो, आतंकवादी हमले हों, जब जान का नुकसान होता है तो मानवता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को दुख होता है।
4. जब मासूम बच्चों की हत्या होती है, जब हम मासूम बच्चों को मरते देखते हैं तो दिल दहल जाता है। वह दर्द बहुत बड़ा है। इस पर मैंने आपसे विस्तृत चर्चा भी की।
5. शांति की बहाली में भारत हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। शांति के लिए मेरे मित्र पुतिन की बातों को सुनकर मुझे बहुत खुशी है। मैं विश्व समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत शांति का पक्षधर है।
6. 
रूसी न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के हब में मोदी

मोदी मॉस्को में ऑल रशियन एग्जीबिशन सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने एटम पवेलियन का दौरा किया। इसे न्यूक्लियर एनर्जी का हब माना जाता है। मोदी ने इस दौरान रूस की परमाणु पनडुब्बी का मॉडल देखा।

PM मोदी ने क्रेमलिन में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

क्रेमलिन में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मारे गए रूसी सैनिकों के स्मारक स्थल 'अननोन सोल्जर' पर पहुंचे पीएम मोदी। यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी सेना के खिलाफ लड़ते हुए मारे गए सोवियत सैनिकों के सम्मान में एक युद्ध स्मारक है।

तीसरी बार चुनी गई सरकार पर मोदी का बयान

60 साल के इतिहास में भारत में कोई सरकार तीसरी बार चुनी जाए, ये बड़ी बात है। इस चुनाव में सारे कैमरा मोदी पर लगे रहे। इससे दूसरी घटनाओं पर लोगों का ध्यान नहीं गया। सिक्किम, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और अरुणाचल प्रदेश में चुनाव हुए, उनमें NDA गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की। उड़ीसा ने तो कमाल कर दिया। वहां आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा है। मैं उड़ीया स्कार्फ पहन कर आपके सामने आया हूं। भारत-रूस के रिश्ते अमर प्रेम की कहानी है। ये दिनों दिन बढ़ती रहेगी, सपनों को संकल्प में बदलती रहेगी।

Related Post