सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र में हॉकी खेल में सरकार ध्यान दें: महेन्द्र जामुदा, झापा नेता

Sports

सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र में हॉकी खेल में सरकार ध्यान दें: महेन्द्र जामुदा, झापा नेता 

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

पश्चिम सिंहभूम: बंदगांव प्रखण्ड के सिन्दुरीबेड़ा पंचायत के ग्राम सिन्दुरीबेड़ा  गावॅ के बोगाबुरु टोला में तीन दिवासीय हॉकी टुनामेन्ट,सिन्दुरीबेड़ा बोंगाबुरु कमेटी के द्वारा आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अथिति के रूप में झारखण्ड पार्टी के केदिया सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा एवम् जिला उपाध्यक्ष नितिन जामुदा उपस्थित हुए जिसमें अपने सम्बोधन मे महेन्द्र जामुदा ने कहा जंगलों के बीच धिरा होने के बावजूद भी इतना खूबसूरत हॉकी खेल का आयोजन हो रहा है इसके लिए कमेटी के सभी साथी धन्यवाद के पात्र हैं,सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है इस क्षेत्र में हॉकी के अच्छे खिलाड़ी उभर रहे हैं उनके लिए डे बोर्डिंग स्कूल की व्यवस्था कर देने से इस क्षेत्र के बच्चे प्रखंड से लेकर जिला,राज्य का नाम रोशन करेगे,इस मौके पर कमेटी के सदस्य सिलवेस्तर कोनगाड़ी,ग्राम प्रधान डेबरा सिरुम, बिरजू चाम्पिया, दन्दु गुडिया, बुधुवा सोय मुरूम,जोहन कोनगाड़ी, निकोलस कोनगाड़ी, दोननिक सोय मोरूम, दुबिया सोय मुरूम, विका गुडिया,रेफरी जुना हेरेंज,रेफरी चिलका गुडिया,प्रदिप चम्पिया को अंग वस्त दे कर सम्मानित किया गया,मौके पर सिदुरीबेड़ा,टाकुब, ओलमोकोड, जतरमा, बंगुरकेल, मिरलिडि, लम्बाबुरु, जोमताई, कमरोड़ा, तजुर,जतासार, रुगु आदि गाँव के महिला,पुरुष ग्रामिण उपस्थित थें

Related Post