रांची के हॉकी स्टेडियम में 13 अगस्त को योगा का होगा ट्रायल

Sports

रांची के हॉकी स्टेडियम में 13 अगस्त को योगा का होगा ट्रायल

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची : खेलो इंडिया द्वारा नारी शक्ति को योगासन के माध्यम से अधिक सशक्त और प्रोत्साहित करने के उद‌्देश्य से 13 अगस्त  2024 को रांची में रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 1 दिवसीय ट्रायल  का आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में रखा गया है। जिसमें झारखंड के सभी जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे।

योगासन खिलाड़ियों के लिए फेडरेशन द्वारा पूर्व में जारी सिलेबस के माध्यम से चार इवेंट होने वाले हैं जिसमें ट्रेडिशनल योगासन , आर्टिस्टिक सिंगल , आर्टिस्टिक पेयर , रिदमिक पेयर है। जिसमे 2 ग्रुप होंगे 12 से 18 साल की बच्चियां और 18 से 55 साल की महिलाएं। 
इस ट्रायल के माध्यम से जितने भी खिलाड़ी चुने जाएंगे उनको 22 से 24 पटना में आयोजित होने वाले ईस्ट जोन खेलो इंडिया वूमेन लीग में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां वेजेताओ को  नगद राशि भी दी जाएगी साथ ही नेशनल खेलो इंडिया वूमेन लीग में जाने का मौका मिलेगा जो दिल्ली में आयोजित किया जाना है। 
 सहजतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए पांच सदस्यों की एक टीम तैयार की गई है

जिसमें मुख्य रूप से राज्य के अध्यक्ष श्री संजय सिंह, राज्य सचिव श्री विपिन पांडे, रांची जिला सचिव संतोषी कुमारी  कंप्टीशन मैनेजर पूजा सिंह और कंप्टीशन डायरेक्टर  सोनाली सरकार को शामिल किया गया है।इसके साथ ही रांची जिला के अन्य पदाधिकारीगण श्री मनोज तिवारी जी, श्री ईश्वर चंद जी , आर्य प्रहलाद भगत जी , प्रशांत जी ,शंकर राणा , चैताली  मुखर्जी सुरजीत घोसाल जी ,ऋषि रंजन राहुल रंजन के देख रेख में पूरा किया जाएगा। 
झारखंड राज्य में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेवारी योगासना स्पोर्ट्स एसोशिएशन ऑफ झारखंड को दिया गया है। जिसको  राष्ट्रीय स्तर पर योगासन भारत और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत आयोजित किया जाना है। रजिस्ट्रेशन आवेदन खिलाड़ियों को ऑनलाइन 12 तारीख तक भरना होगा। ट्रायल की अधिक जानकारी के लिए 7061075118 मोबाइल नंबर में संपर्क कर सकते है।

Related Post