MS धोनी की परेशानी बढ़ी, शख्स ने दर्ज कराई शिकायत, BCCI ने मांगा जवाब, चौंका देगा पूरा विवाद?

Sports

MS धोनी की परेशानी बढ़ी, शख्स ने दर्ज कराई शिकायत, BCCI ने मांगा जवाब, चौंका देगा पूरा विवाद?

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

यूपी: भारतीय क्रिकेट टीम , के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा हुआ है। बीसीसीआई (BCCI) की एथिक्स कमेटी में उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले राजेश कुमार मौर्य ने धोनी के खिलाफ परिवाद पत्र दिया है। इसमें उन्होंने 15 करोड़ रुपयों के मामले को लेकर धोनी की शिकायत की है। इस मामले में BCCI ने धोनी से 30 अगस्त तक जवाब देने की बात कही है। यह शिकायत BCCI के नियम 39 के तहत दर्ज कराई गई है।

शिकायत उस 15 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले से संबंधित है, जिसे भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने रांची के सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर नाम के व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करवाया था। एथिक्स समिति ने धोनी से 30 अगस्त तक जवाब मांगा है। इसके अलावा राजेश कुमार मौर्य को भी 16 सितंबर तक जवाब देने के लिए कहा है।


बता दें कि रांची सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर नाम के व्यक्ति के खिलाफ एमएस धोनी ने फ्रॉड का मुकदमा दायर किया हुआ है। इसमें मिहिर दिवाकर के अलावा सौम्या दास और आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे, जो धोनी के साथ बिजनेस कर रहे थे। बताया गया था कि भारतीय क्रिकेटर के साथ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।


20 मार्च 2024 को हुई सुनवाई मे रांची सिविल कोर्ट ने इस मामले को सही पाया था, जिसके चलते मिहिर दिवाकर, सौम्या दास और आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को समन भेजा था। विशेष रूप से मिहिर दिवाकर पर धोनी की तरफ से आरोप लगाए गए कि उन्होंने एग्रीमेंट का उल्लंघन किया था। एग्रीमेंट साल 2021 में ही समाप्त हो गया था, इसके बावजूद मिहिर दिवाकर की कंपनी (आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड) ने उनके नाम का इस्तेमाल करना जारी रखा था।

Related Post