63वां सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25-उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर की टीमों का दमदार प्रदर्शन

Sports

63वां सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25: उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर की टीमों का दमदार प्रदर्शन

रांची।रांची में आयोजित 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 के दूसरे दिन उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
अंडर 17 बालक वर्ग
उत्तरी छोटानागपुर की टीम ने पलामू को 24-0 से हराया
संथाल की टीम ने कोल्हान को 3-0 से पराजित किया
अंडर 17 बालिका वर्ग
दक्षिणी छोटानागपुर की टीम ने पलामू को 17-0 से हराया
दक्षिणी छोटानागपुर ने संथाल को 3-1 से पराजित किया
उत्तरी छोटानागपुर की टीम ने कोल्हान को हराया
अंडर 15 बालक वर्ग
दक्षिणी छोटानागपुर ने उत्तरी छोटानागपुर को 2-0 से हराया
संथाल ने पलामू को 4-1 से पराजित किया
इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न प्रमंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा रांची के खेलगांव स्थित भगवान बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहजनक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

Related Post