*विहंगम योग का संगीतमय दिव्यवाणी “संकल्प यात्रा” 16 सितंबर को*

Religious

*विहंगम योग का संगीतमय दिव्यवाणी “संकल्प यात्रा” 16 सितंबर को*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

*आदित्यपुर*: विहंगम योग संत समाज के 101वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 16 सितंबर को जमशेदपुर के रविंद्र नाथ टैगोर अकादमी सभागार में संगीतमय दिव्यवाणी और संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज अपनी संगीतमय दिव्यवाणी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित सदस्य और विशेष अतिथि भी शामिल होंगे। इसके साथ ही, इस अवसर पर महाप्रसाद की व्यवस्था टाटा आश्रम में की जाएगी, जहां सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

*अलग-अलग जिलों से शामिल होंगे श्रद्धालु*  
झारखंड राज्य विहंगम योग संत समाज के प्रमुख परामर्शक नगीना सिंह ने जानकारी दी कि संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज राज्य अतिथि के रूप में 13 सितंबर से 20 सितंबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में परिदर्शन करेंगे और दिव्यवाणी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस संकल्प यात्रा में शहर के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

*आयोजन की तैयारियां पूरी*  
प्रेस वार्ता में परामर्शक नगीना सिंह के साथ कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर नीरज मिश्रा, संयोजक विजेंद्र उपाध्यक्ष, राम विनोद गुप्ता, विद्यार्थी महावीर जी आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि यह आयोजन भव्य और सफल हो सके।

Related Post