गुवा आदिवासी समाज ने बैठक कर 09 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने पर चर्चा की

Religious

गुवा आदिवासी समाज ने बैठक कर 09 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने पर  चर्चा की

गुवा।गुवा के आदिवासी समाज ने आदिवासी क्लब में बैठक की। इस बैठक में 09 अगस्त अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। आदिवासी क्लब गुवा के स्थिति में गुवा पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी  पूर्वी गुवा की मुखिया श्रीमती चांदमुनी लागुरी अध्यक्षता  में बैठा की गई ने की। जिसमें बैठक पर  गुवा आदिवासी क्लब की नई समिति का भी गठन किया गया। 9 अगस्त आदिवासी दिवस को लेकर सभी विभिन्न जगहों से आदिवासी परंपरा रीति रिवाज नागदा मंडल तीर धनुष के साथ जुलूस निकल जाएगा।जिसमें संरक्षक- गुवा मुण्डा मंगल पुरती, नुईया मुण्डा  डुरसु चाम्पिया, ठाकुरा मुण्डा  दामु चाम्पिया, लिपुंगा मुण्डा  चरण चाम्पिया, सारंडा पीढ़ के मानकी  सुरेश चाम्पिया, गुवा पू० मुखिया चांदमुनी लागुरी, गुवा प० मुखिया  पदमनी लागुरी,पू० गुवा पंचायत सदस्य भादो टोप्पो एवं पंचम जोर्ज सोय उपस्थित रहेंगे ।
बतौर अध्यक्ष सुशील पुरती, उपाध्यक्ष  सुषमा बोइपाई, सचिव  सिर्फ हांसदा, सहसचिव  लंका पुरती, कोषाध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी हेस्सा, सह कोषाध्यक्ष मादो चाम्पिया को चयन किया गया।
कार्यकारणी सदस्य में सभी गांव व टोला से चयनित किए गए। उक्त बैठक की चर्चा एवं समिति चयन प्रक्रिया में यशोदा बोयपाई, मारग्रेट सिरका, चांदु सवाईयां, विनय पुरती,गुरा पुरती, धारा सिंह चाम्पिया,बामिया पुरती, वीर सिंह पुरती, प्रदीप सुरीन, मनोज बाखला, शान्ति चातर, मारसा चातर, बुधराम कन्डायबुरू, जानो चातर, मुन्ना पुरती, कार्तिक किसन,सुरू चातर, अंजलि पुरती, जोगेन गगराई, मंगल दास पुरती, सोनाराम पुरती, शम्भु पुरती, सौरभ पुरती व अन्य महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Related Post