मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी के साथ पहुंचे मधुबन

Religious

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी के साथ पहुंचे मधुबन, किया मांझीथान में पूजा अर्चना

गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह मधुबन पहुंचे। पहली बार मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ मधुबन पहुंचे थे। मधुबन के मरांग बुरू स्थित मांझीथान में उन्होंने पूरी श्रद्धा पूर्वक अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना किया।

इसके पूर्व मरंगबुरु पहुंचने पर मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी का मांझीथान में मुख्य पुजारी सुधीर बास्के सहित संथाली समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ परम्परागत तरीके से स्वागत किया। बाद में मांझी थान के मुख्य पुजारी सुधीर बास्के ने पूरे विधि विधान से दोनों का पूजा सम्पन्न कराया। इस दौरान  गिरिडीह बसदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं एसपी दीपक कुमार शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।
 

Related Post