*सावन के चतुर्थ सोमवारी पर मानगो में निकाली गई भव्य कलश यात्रा*

Religious

*सावन के चतुर्थ सोमवारी पर मानगो में निकाली गई भव्य कलश यात्रा*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता 

जमशेदपुर।सावन माह के चतुर्थ सोमवारी के दिन मानगो क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाएं स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर शिवालयों में जलार्पण करने पहुंचीं। मानगो के पारडीह शिव मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ढोल-नगाड़ों के बीच "बोल बम" के नारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। यात्रा के दौरान देवी-देवताओं की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

कलश यात्रा में बाबा बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। मंदिर कमेटी द्वारा उन्हें इस धार्मिक आयोजन में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास सिंह ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में पूरा मानगो क्षेत्र शिवमय हो गया था।

इस आयोजन को सफल बनाने में मनोज गुप्ता, भवानी सिंह, मनोज राय, उपेंद्र शर्मा, गोपी चौधरी, सतेंद्र सिंह, संतोष चौहान, हेमंत सिंह, प्रमोद सिंह मालू सहित अन्य कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यात्रा का समापन कालिका नगर शिव काली मंदिर, पारस नगर शिव मंदिर, और जवाहर नगर रोड नंबर 4 के नीलकंठ महादेव मंदिर में जलार्पण के साथ हुआ। यात्रा के दौरान महिलाएं डीजे और डंके की धुन पर नाचते हुए स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंदिरों तक पहुंचीं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Related Post