बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ के खिलाफ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से

Politics

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ के खिलाफ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से

जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात की। देवेंद्र सिंह ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि जमशेदपुर और इस जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की अनैतिक घुसपैठ बड़े पैमाने पर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए स्थानीय संसाधनों पर धीरे-धीरे कब्जा कर रहे हैं और देश को खंडित करने की योजनाएं बना रहे हैं। सिंह ने उपायुक्त से आग्रह किया कि इन घुसपैठियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए।

देवेंद्र सिंह ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय ने भी हाल ही में घुसपैठ के संदर्भ में अपना मंतव्य दिया था और राज्य सरकार से इस पर कार्रवाई करने को कहा था। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में तुरंत कदम उठाने का अनुरोध किया। माननीय उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र सिंह के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीकिशोर तिवारी, अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी, अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा, अशोक सिंह, संजय सिंह मुंडा, बीयस ओझा, मनोज कुमार यादव, शत्रुघ्न गिरी, नवल तिवारी, कृष्ण प्रसाद, अमरदीप, विजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Post