राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे, एक उच्च शिक्षित रणनीतिकार बन गए हैं: सैम पित्रोदा

Politics

राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे, एक उच्च शिक्षित रणनीतिकार बन गए हैं: सैम पित्रोदा

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

नई दिल्ली।अमेरिका के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का एक बयान सामने आया है। सैम पित्रोदा ने कहा है कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं, वे गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार बन गए हैं।

पित्रोदा ने टेक्सास में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आपको बता दूं कि वह कोई पप्पू नहीं हैं। वह उच्च शिक्षित, पढ़े-लिखे, किसी भी विषय पर गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार हैं और कभी-कभी उन्हें समझना बहुत आसान नहीं होता।"

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी समावेशिता के हिमायती हैं। पित्रोदा ने स्पष्ट किया कि गांधी का दृष्टिकोण भाजपा द्वारा प्रचारित दृष्टिकोण से बिलकुल अलग है।

पित्रोदा ने लोकतंत्र की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Post