जमशेदपुर भाजपा का विरोध प्रदर्शन: पुलिस फायरिंग में दो घायल, सरकार पर बल प्रयोग का आरोप

Politics

जमशेदपुर भाजपा का विरोध प्रदर्शन: पुलिस फायरिंग में दो घायल, सरकार पर बल प्रयोग का आरोप

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर । जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री सौरव कुमार ने इस संबंध में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार अब निरंकुश हो गई है और उसने निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया।

सौरव कुमार का आरोप है कि "युवा आक्रोश रैली" से भयभीत होकर सरकार ने पुलिस के माध्यम से प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियाँ, आंसू गैस, और असली गोलियाँ चलवाईं। इस घटना में भाजपा जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कृष्णकांत राय और हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय के पैर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोप लगाया है कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है। सौरव कुमार ने कहा कि भाजपा इस अत्याचार का विरोध करती है और राज्य की जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Related Post