*पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भाजपा में शामिल होने के बाद सरायकेला में भव्य स्वागत*

Politics

*पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भाजपा में शामिल होने के बाद सरायकेला में भव्य स्वागत*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

सरायकेला-खरसावां: भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन पहली बार सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंचे। इस अवसर पर हजारों समर्थक उनके साथ थे। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपाई सोरेन और उनके पुत्र सीमल सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

*प्रधानमंत्री मोदी पर जताया विश्वास*

समारोह में बड़ी संख्या में जुटी समर्थकों की भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम का समापन जल्दी करना पड़ा। इस दौरान चंपाई सोरेन ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के प्रति मेरा गहरा विश्वास है और मैं इसमें रहकर घुसपैठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करूंगा। साथ ही, मैं आदिवासियों के हित की लड़ाई भी लड़ूंगा।"

*आदिवासियों का विकास: एक जटिल मुद्दा*

चंपाई सोरेन ने झारखंड में आदिवासियों के विकास को एक जटिल मुद्दा बताया और कहा कि भाजपा ही इसे सही दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा, "झारखंड के आदिवासी आज खतरे में हैं, और हम भाजपा में रहकर इन पर हो रहे विभिन्न अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। हम आदिवासियों को उनके हक और अधिकार दिलाएंगे।"

*झारखंड: सोने की चिड़िया*

चंपाई सोरेन ने झारखंड की समृद्ध खनिज संपदा की ओर इशारा करते हुए कहा, "झारखंड प्रदेश खनिज संपदा से भरा हुआ है, यह एक सोने की चिड़िया है। इसे हम संवारने का काम करेंगे।"

इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, गणेश महाली, बद्री दरोगा, मीनाक्षी पटनायक, मनोज चौधरी, सानंद आचार्य, लिपू महंती, बडबाबू सिंहदेव, रीता दुबे, चित्रा पटनायक आदि प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

Related Post