झारखंड में इंडी गठबंधन का वजूद खतरे में, डूबती नाव से भाग रहे लोग : बाबूलाल मरांडी

Politics

झारखंड में इंडी गठबंधन का वजूद खतरे में, डूबती नाव से भाग रहे लोग : बाबूलाल मरांडी

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन का वजूद खतरे में है और लोग डूबती नाव से भाग रहे हैं। श्री मरांडी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे।

संघर्ष के साथियों का भाजपा में स्वागत

श्री मरांडी ने कहा कि बीजेपी अभी प्रदेश में संघर्ष कर रही है और सत्तारूढ़ दल को छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर इस संघर्ष का साथी बनना एक बड़ी बात है। आप लोगों के योगदान से केवल सरायकेला, जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को ताकत और बल मिलेगा। साथ ही इससे राज्य में एक अच्छा मैसेज भी जाएगा। आप सभी का यह कदम स्वागत योग्य है। संघर्ष के साथियों का भाजपा में स्वागत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों से इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रदेश की जो हालत है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य सरकार ने राज्य के युवा, किसान, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा यानि सभी वर्ग को ठगने का काम किया है। वर्तमान झारखंड सरकार के पाप का घड़ा पूरी तरह भर चुका है, यह सरकार बस अब कुछ दिनों की मेहमान है। विधानसभा चुनाव अब काफी नजदीक है। हम सबों को मिलकर इस वर्तमान भ्रष्ट और निक्कमी सरकार को यहां से हटाना बहुत जरूरी है।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस व अन्य दल के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

श्री मरांडी ने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की क्या हालत है, यह बतलाने की जरूरत नहीं है। चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण चरम पर है, बहू बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। ऐसे में हमें मिलकर काम करना होगा और इस सरकार को बदलना होगा।

23 अगस्त को राज्यव्यापी युवा आक्रोश रैली में अधिक से अधिक भागीदारी का भी बाबूलाल मरांडी ने युवाओं व लोगों से किया आह्वान

श्री मरांडी ने 23 अगस्त को होने वाली राज्यव्यापी युवा आक्रोश रैली में अधिक से अधिक भागीदारी का युवाओं व लोगों से आह्वान किया।

Related Post