समाहरणालय संवर्ग के प्रदेश महासचिव ने किया पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा

Politics

समाहरणालय संवर्ग के प्रदेश महासचिव ने किया पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा

हड़ताल पर बैठे संवर्ग के साथियों को राज्य के हड़ताली रणनीतियों से कराया अवगत

कर्मचारी हित की जो बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा - बीरेंद्र कुमार यादव

हेमंत सरकार ने दिया है पेंशन का सम्मान वही करेंगे पूरे हमारे मांग - सुनील बड़ाईक

चाईबासा।झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आवाहन पर पूरे राज्य के प्रखंड अंचल अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के सभी कर्मी अपने नौ सूत्री मांग को लेकर  14 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। जिससे पूरे राज्य में जनता को सरकारी कार्यों के कामकाज मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी को शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश दाखिल के लिए आवासीय आय जाति जैसे प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। वहीं कई का पेंशन तक बंद हो गया है। जनता आस लगाए बैठे हैं कि कब सरकार के तरफ से पहला हो और यह अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो जाए। कई सुदूर क्षेत्रों से आते हैं और कार्यालय में पसरा सन्नाटा देखकर वापस चले जाते हैं। इसी कड़ी में रविवार को समाहरणालय संवर्ग संघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव हड़ताल के रणनीतियों की विभिन्न तैयारी को लेकर पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे। जहां जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो, जिला सचिव मनोज कुंटिया, कोषाध्यक्ष सुनील बड़ाइक, वरीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार, जिला संयुक्त सचिव मयंक कुमार के द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव मैं अपने संबोधन में कहा की हम लोग चट्टानी एकता के साथ अपनी 9 सूत्री जायज मांगों को लेकर डटे रहेंगे। इस हड़ताल में पूरे पश्चिमी सिंहभूम के समाहरणालय संवर्ग के साथियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है साथ राज्य के 24 जिलों के कर्मियों द्वारा अपनी 9 सूत्री मांग को लेकर किसी प्रकार के समझौते के लिए तैयार नहीं है। सभी कर्मचारी एक ही स्वर में कह रहे हैं हमारी मांग जायज है। इस सरकार को पूरा करना ही होगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जो कर्मचारी हित की बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा। सरकार को हमारी पीड़ा समझनी चाहिए  हर कर्मचारियों को भी सम्मानजनक पदनाम तथा काम के अनुसार ग्रेड वेतन पाने का अधिकार है। जिसे पाने के लिए हम लोग 2 वर्षों से लगातार सरकार को अवगत कराते आ रहे हैं परंतु जब हर प्लेटफार्म पर सरकार ने हमें अनसुना किया तो मजबूरन हमें हड़ताल का रुख अपनाना पड़ा है। हम सरकार के हर जोर-जुल्म में संघर्ष करने को तैयार है। वहीं संघ के जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो ने जिले के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी एक जुटता के साथ अपनी मांग के प्रति डटे हुए हैं। जो अपने आप में संघ के लिए उपलब्धि है। जिला संयुक्त सचिव मनोज कुमार कुंटिया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आदेशों का पालन करते हुए हम यह जंग जरूर जीत जाएंगे। सरकार को हमारी मांगों को लेकर पहल करना हीं होगा। जिला कोषाध्यक्ष सुनील बड़ाइक ने कहा कि हेमंत सरकार ने दिया है पेंशन का सम्मान वही करेंगे पूरी हमारी 9 सूत्री मांग बस हमें धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।जिला संयुक्त सचिव मयंक कुमार द्वारा प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव दिन-रात हमारी 9 सूत्री मांग को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि हम सभी अपनी मांग को लेकर सफल होंगे। इस दौरान मनीष विश्वकर्मा, विल्सन डांगा, दुर्गा चरण बास्के, जितेंद्र बानरा, संतोष कुमार रजक, विवेक कुमार राम, मयंक कुमार, पवन कुमार तांती, कुमार अभिषेक, खिरोध पान, सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

Related Post