झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने लोहरदगा और गुमला के कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Politics

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने लोहरदगा और गुमला के कार्यकर्ताओं से किया संवाद

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची। "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने लोहरदगा एवं गुमला जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज आपको यह संकल्प लेना है कि आप दल में सारी गुटबाजों को परे रखकर आगामी चुनाव की तैयारी करेंगे आपको किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि कांग्रेस का सिपाही बनकर चुनावी रण में उतरना है। आने वाली भावी पीढ़ी को कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों को जानने की जरूरत है कि कांग्रेस समाज को जोड़ने की राजनीति करती है तोड़ने की नहीं। हम उस कांग्रेस के सदस्य हैं जिसका इतिहास शहादतों से भरा पड़ा है, इस गौरवशाली इतिहास को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। जिस तरह से खून पसीने से सींचकर लोहरदगा क्षेत्र में कांग्रेस कांग्रेस को मजबूत बनाया गया है उसी मेहनत के साथ संगठन हित में काम करना है। जब तक हम पंचायत,प्रखंड बूथ,अध्यक्षों को सम्मान नहीं देंगे हमारा संगठन मजबूत नहीं हो पाएगा। बुथ कमिटी संगठन का मेरुदंड है। कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की नीतियों सिद्धांतों के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के पास लेकर जाना है। सरकार की योजनाओं से सक्रियता के साथ आम जनता को जोड़ने का काम करें ताकि जनता को इसका फायदा मिल सके। गठबंधन की हमारी सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है, सरकार के अनेक उपलब्धियां है जिसे लोगों को बताया जा सकता है।
  कांग्रेस विधायक दल नेता डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते ।हैं पार्टी में भी सभी वर्गों की भागीदारी होनी चाहिए। राहुल जी की सोच के अनुसार "जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी" होनी चाहिए,यह उन्होंने कर दिखाया है। इससे संदेश जाता है कि कांग्रेस सिर्फ कहती नहीं करती भी है।ओबीसी वर्ग से आने वाले केशव महतो जैसे कार्यकर्ता को झारखंड कांग्रेस की कमान सौंप कर उन्होंने सामाजिक भागीदारी के न्याय की आवाज को बुलंद किया। लोहरदगा क्षेत्र में महागठबंधन की सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों से परिस्थितियों बदल गई है, विरोधी दलों को विकास के मामले में कुछ कहते नहीं बन रहा है क्योंकि जनता जानती है कि कुछ वर्षों से योजनाओं के क्रियान्वयन से तस्वीर बदली है क्षेत्र का उत्तरोत्तर विकास जारी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू,राजेश कच्छप,धीरज प्रसाद साहू,राजीव रंजन प्रसाद,सतीश पॉल मुंजनी, मदन मोहन शर्मा,मानस सिन्हा,रमा खलको, डॉ अजय शाहदेव भानु प्रताप बड़ाईक, संजय,सुखेर भगत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
अपने लोहरदगा प्रवास के दौरान श्री केशव महतो कमलेश ने बीमार चल रहे पूर्व लोहरदगा जिला अध्यक्ष साबिर खान से मुलाकात की। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इंद्रनाथ भगत के परिजनों बिहार के पूर्व मंत्री भूकला भगत के परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम लिया। इस अवसर पर उनके साथ मानस सिन्हा एवं नीतिश जायसवाल भी थे।

Related Post