जमशेदपुर में माइकल जान ऑडोटेरियम में श्रावणी मिलन समारोह- मंत्री डॉक्टर अशोक चौधरी(बिहार)

Politics

*बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का जमशेदपुर में भव्य स्वागत*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर: बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय डॉ. अशोक चौधरी का जमशेदपुर आगमन पर टाटानगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। वह शहर में माइकल जान ऑडिटोरियम में आयोजित श्रावणी मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

कोल्हान जदयू की ओर से बाजे-गाजे के साथ किए गए इस भव्य स्वागत समारोह में सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, झारखंड प्रदेश सचिव अंजली सिंह, जमशेदपुर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जिला सचिव संजय यादव, अनूप कुमार, रविंद्र जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंत्री डॉ. अशोक चौधरी को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वह टाटानगर स्टेशन से सर्किट हाउस बेल्डीह क्लब के लिए प्रस्थान कर गए। इस कार्यक्रम में उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

Related Post