विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक

Politics

विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक

चांडिल। झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक चांडिल प्रखंड के बिरसा स्टेडियम में झारखंड आंदोलनकारी मंच के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का अध्यक्षता सोम चाँद सिंह सरदार ने की और संचालन योगेश्वर बेसरा ने किया।

मुख्य बिंदु

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी मंच के संयोजक संजय लकड़ा ने झारखंड आंदोलनकारी चिह्नांकन आयोग और झारखंड सरकार द्वारा घोषित संकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संजय लकड़ा ने चांडिल प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों को झारखंड आंदोलन के दौरान दर्ज FIR, चार्जशीट, केस डायरी और जेल अवधि प्रमाण पत्र की जांच करने और छूटे हुए आंदोलनकारियों तथा मृत आंदोलनकारियों के आश्रित परिवारों को आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

उपस्थित लोग

इस बैठक में बंसत कुमार साहु, योगेश्वर बेसरा, भगत बेसरा, सोम चंद सिंह, गुरू चरण सिंह सरदार, टाईगर हेम्बरोम, मकर मुर्रमू, विद्याधर माझी, खगेन्दर माझी, अजय माझी, सुखमनी मुर्रमू, दीपक प्रधान और अन्य साथी उपस्थित थे।

Related Post