रांची में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन, 15 विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचेंगी महिलाएं, कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने की घोषणा

Politics

रांची में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन, 15 विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचेंगी महिलाएं, कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने की घोषणा

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची-राजधानी रांची के आईटीआई बस स्टैंड (बजरा) के जनता मैदान में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम से झारखंड में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार में जनता के हित में जितने कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और उससे जितने लोग लाभान्वित हो रहे हैं, उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के सम्मान में मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में 15 विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं के भागीदारी होगी. मंईयां सम्मेलन में लातेहार, मनिका, लोहरदगा, गुमला, बिशनपुर, सिसई, सिमडेगा, कोलेबिरा, खूंटी, मांडर, रांची, कांके, हटिया, खिजरी, कोलेबिरा, तोरपा और कोडरमा विधानसभा से महिलाएं भाग लेंगी.


प्रदेश महिला कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी मंईयां सम्मेलन में शामिल होंगी. इस सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा स्तर पर जो महिलाएं कार्य कर रही हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इसके माध्यम से आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका, भागीदारी के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाने पर विचार किया जाएगा.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एसटी एससी ओबीसी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के को-ऑर्डिनेटर के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा समेत अन्य शामिल होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश स्तर के नेताओं मोर्चा, विभाग के नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम से झारखंड में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का आगाज भी होगा. संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति एवं निरंजन पासवान भी उपस्थित थे.

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post