भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कंटीले तारों से की गई बैरिकेडिंग

Politics

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कंटीले तारों से की गई बैरिकेडिंग, पुलिस के आला अधिकारी समेत हजारों की संख्या में जवानों की होगी तैनाती

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची  : भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी मैदान में ही रोकने के लिए पुलिस- प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है।  मोरहाबादी मैदान के चारों ओर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भाजपा कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव ना कर सके। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली निकालेगा। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में यह रैली निकाली जाएगी। पूरे राज्य से हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे।  राज्य सरकार की वादाखिलाफी को लेकर बीजेपी आक्रोश रैली निकाल रही है।

Related Post