कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ पर पटना में निकाली तिरंगा यात्रा

Politics

कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ पर पटना में निकाली तिरंगा यात्रा

 

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

पटना। आज भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने पटना में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सदाकत आश्रम से शुरू होकर बिहार विधान सभा के सामने स्थित शहीद स्मारक तक गई।

कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च करते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने शहीदों पर माल्यार्पण किया और कांग्रेस की शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि जिस तरह से भारत छोड़ो आंदोलन में देश के सपूतों ने बलिदान दिया था और देश को आजाद कराया था, उसी तरह अब आजादी को बनाए रखने की जरूरत है।

NDA गठबंधन पर खान का निशाना

शकील अहमद खान ने एनडीए गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह 6 लोगों का गठबंधन है, जो जल्द ही टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि विचार सही है तो वह रहेगा।

बफ बोर्ड मामले पर खान का बयान

मीडिया ने कांग्रेस नेता से बफ बोर्ड मामले पर भी सवाल किया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोकसभा में इस मामले में समर्थन किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई थी। इस पर खान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बड़का झूठा पार्टी' ने एक बिल पार्लियामेंट में लाया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में दान की भूमि और डांग की भूमि पर राज्य सरकार की कई बड़ी-बड़ी योजनाएं चल रही हैं। हिंदू-मुस्लिम सभी पूर्वजों ने इन भूमियों पर दान दिया है, जिसमें स्कूल, मदरसे, गौशाला आदि शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर निशाना साधते हुए खान ने कहा कि वह जनता दल यू में हैं और उनकी 'गिरगिट वाली चाल' कभी नहीं बदल सकती।

Related Post