प्रधानमंत्री मोदी का जमशेदपुर दौरा: घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर जोरदार हमला

Politics

प्रधानमंत्री मोदी का जमशेदपुर दौरा: घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर जोरदार हमला

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जमशेदपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने सड़क मार्ग से यात्रा की। भारी बारिश के बावजूद, गोपाल मैदान में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान, उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका आना लोगों के साहस का प्रतीक है, और उन्होंने वादा किया कि वह आमने-सामने बात करेंगे।

मोदी ने झारखंड में घुसपैठ के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से स्थानीय आदिवासियों की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को राज्य के दुश्मन बताया और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों से एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने कहा, "झारखंड मुक्ति मोर्चा जल, जंगल और जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ है। झारखंड का सबसे बड़ा मुद्दा घुसपैठ है, जो हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय है। संथाल परगना कोल्हान में बांग्लादेशी घुसपैठियों सबसे बड़ा खतरा हैं।"

मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, "देश की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी का नाम है कांग्रेस पार्टी। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं कांग्रेस पार्टी से निकलती हैं। झारखंड को लूटने वालों से एक-एक पाई का हिसाब चाहिए और इसके लिए आपका साथ चाहिए।"

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जैसे कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे। कार्यक्रम के 

मोदी ने झारखंड में विकास योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

 

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvIदौरान, 

 

Related Post