झारखंड पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा

Politics

*झारखंड पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा*

जमशेदपुर।झारखंड पीपुल्स पार्टी (झापीपा) की केंद्रीय समिति की बैठक जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 2024 के आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि झापीपा राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने यह भी निर्णय लिया कि यदि समान विचारधारा वाले दलों और संगठनों से तालमेल होता है, तो वे तीसरे मोर्चे के तहत गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे।

चुनाव की तैयारी के लिए झापीपा झारखंड के पांच प्रमंडलों में 16 अगस्त से 24 अगस्त तक एक चुनावी दौरा करेगी। इस विकल्प यात्रा में प्रमुख रूप से भ्रष्टाचार, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, आरक्षण नीति, बेरोजगारी, शहीदों के परिवार को सरकारी नौकरी, और आंदोलनकारियों के मान-सम्मान के लिए जनता से समर्थन मांगा जाएगा।

इस यात्रा को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:
- *कोल्हान प्रमंडल*: माधवेंद्र मेहता
- *दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल*: अनिल कुमार भगत
- *उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल*: तपस कुमार राय
- *पलामू प्रमंडल*: आशुतोष चेरो
- *संथाल प्रमंडल*: प्रेमचंद किस्कू

बैठक में झापीपा के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार भगत, महासचिव पंकज मंडल, केंद्रीय सचिव अशोक अग्रवाल, केंद्रीय सचिव तपस कुमार राय और कार्यकारिणी सदस्य लखेद्र महतो, अंजनी कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, ज्ञानम भारतम, नरेश कुमार महतो, बसंती मरांडी, सुचिता श्रीवास्तव, सिल्विना फ्रांसिका सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

इस बैठक की जानकारी झारखंड पीपुल्स पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता माधवेंद्र मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related Post