गुवा गोली कांड शहादत दिवस ऐतिहासिक होगी:- सुखराम उरांव

Politics

गुवा गोली कांड शहादत दिवस ऐतिहासिक होगी:- सुखराम उरांव  

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता                                                                   गुवा ।गुवा शहीद दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर झामुमो के जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव अन्य पदाधिकारियों के साथ गुवा पहुंचे। सुखराम उरांव ने गुवा शहीद स्थल, कार्यक्रम स्थल तथा मुख्यमंत्री, मंत्री आदि नेताओं के ठहरने का स्थल का जायजा लिये। गुवा डाक बंगला में वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि इस बार गुवा गोली कांड शहादत दिवस ऐतिहासिक होगी। साथ ही बैठक में जिला व विधानसभा स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया। जिला स्तरीय तैयारी समिति में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक सुखराम उयंव, विधायक निरल पुरती, भुवनेश्वर महतो, सोनाराम देवगम, जिप अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, दिनेश चन्द्र महतो, राहुल आदित्य, प्रेमनाथ गुप्ता, सोहेल अहमद को रखा गया है।जबकि विधानसभा स्तरीय तैयारी समिति के प्रमुख जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एवं राहुल आदित्य के अलावे बामिया माझी, आलोक अजय तोपनो, वृन्दावन गोप (पूजा पाठ व्यवस्था),मंगल पुरती, मो0 तबारक, दुर्गा चरण देवगम, रिमु बहादुर थापा, अशोक दास, चुमन लाल लागुरी, मनोज लागुरी, मो0 युसुफ, कमल बोबोंगा, संदेश सरदार, सारिक रजा, शंकर बोबोंगा, महेन्द्र तिरिया, जगबन्धु गोप, मैरम जेराई, अजीत कुंकूल, किशोर दोरायबुरू, राज बानरा को बनाया गया। सभी को आज से हीं तैयारी से जुड़े कार्यों में लगने का निर्देश जिलाध्यक्ष द्वारा दिया गया। 
    बैठक में मुख्य रूप से सोनाराम देवगम,मो तबारक, राहुल आदित्य, प्रेमनाथ गुप्ता, वृंदावन गोप,बामिया मांझी, गोवर्धन चोरसिया, अशोक दास, लक्ष्मी सुरेन, दुर्गा चरण देवगम, सहित काफी संख्या में झामुमो के लोग मौजूद थे।

Related Post