डॉ सुनीता को बनाया गया सिंहभूम जिले के महिला मोर्चा की प्रभारी

Politics

डॉ सुनीता को बनाया गया सिंहभूम जिले के महिला मोर्चा की प्रभारी

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह  एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह को एवं प्रदेश नेतृत्व के दौरा भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम सिंहभूम जिला की जिला प्रभारी क्षेत्र के भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन को मनोनीत किया गाया ,जो घाटशिला के लिए गर्व की बात है ! नई नियुक्ति पर डाक्टर सुनीता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे। और 
मैं अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ी हूं। पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता होने के लिहाज से संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियों का आगे भी निर्वहन करूंगी। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र घाटशिला की देवतुल्य जनता - जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे अपनी बेटी और बहन की तरह सदैव अपना असीम प्रेम व आशीर्वाद दिया।मैं सदैव आपकी सेवा में आगे भी तत्पर रहूंगी।

Related Post