झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत जोड़ी जायेंगी 48 लाख महिलाएं-हर बहन को हर साल 12 हजार

Politics

#झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत जोड़ी जायेंगी 48 लाख महिलाएं, हर बहन को हर साल 12 हजार


रांची : उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (JMMSY) के सम्बन्ध में (गूगल मीट ) वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा रांची जिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी, रांची शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रवि शंकर मिश्रा, रांची नगर निगम के सिटी मैनेजर एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी के साथ बैठक कर अहम दिशा-निर्देश दिये गये ।

ज्ञातव्य है कि झारखण्ड सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत शुरुआती दौर में अड़तालीस लाख महिलाओं को जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है । झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (JMMSY) सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है ।

क्या है योजना

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (JMMSY) झारखण्ड सरकार का महिला आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के लिए एक कारगर कदम है, जिसमें 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ₹1000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक माह की 15 तारीख तक सरकार बहनों के एकल लिंक्ड बैंक खाते में राशि क्रेडिट करेगी।

Related Post