यह सरकार लूटेरी, झूठे वादें करने वाली सरकार है,इसे उखाड़ फेकना है:- मधु कोड़ा

Politics

यह सरकार लूटेरी, झूठे वादें करने वाली सरकार है,इसे उखाड़ फेकना है:- मधु कोड़ा    

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता                                

चाईबासा।जगन्नाथपुर विधानसभा में बंद पड़ी खदान को खोलने के लिए  बड़ाजामदा में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन पूर्व सांसद गीता कोडा़ एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़ के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़ ने कहा कि  लौहांचल की खदानें बंद होने से यहाँ के लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। हेमंत सोरेन सारंडा की खदानें बंद कर अपने नाम से खदान खोलकर आज बेल पर है। यह सरकार खदान खोलने के लिये पहले माल मांगती है। मै जब मुख्यमंत्री था तो एक भी खदान को बंद होने नहीं दिया था। हमारे समय लोग सड़क पर गिरे लौह पत्थर को भी उठाकर अपना जीवन यापन कर लेती थी। हमारे समय दूसरे राज्यों से लोग यहाँ आकर रोजगार प्राप्त करते थे। ओडिशा की बंद खदाने खुल गई तो यहां की खदानें क्यों नहीं खुल रही है। गुवा शहीद मैदान से हर बार हेमंत सोरेन खदान खोलने की बात करता रहा लेकिन यहाँ के बेरोजगारों को भूखे मार रहा है। झारखण्ड के शहीदों के लाशों पर सिर्फ झामुमो राजनीतिक कर रही है। सारंडा के ग्रामीण आज लाल पानी पीने को मजबूर है। शुद्ध पानी की भी व्यवस्था यह सरकार नहीं कर पाई। बेरोजगारी से तंग महिलाएं व बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं। यह सरकार लूटेरी, झूठे वादें करने वाली सरकार है। इसे उखाड़ फेकना है। भाजपा सरकार सभी वर्ग के लोगों खासकर गरीब, किसानों के लिये अनेक कार्य कर रही है। इस लडा़ई के बाद जंगलों में रहने वाले लोगों को वनाधिकार का पट्टा देने के लिये लडा़ई लडी़ जायेगी। क्योंकि वन उनके जीने का आधार है। झामुमो जल, जंगल , जमीन की पार्टी बोलती है लेकिन वनपट्टा का हजारों आवेदन आज तक यह सरकार स्वीकृत नहीं की। गुवा गोलीकांड इसी वन पट्टा के लिये हुआ था। स्व0 देवेन्द्र माझी, सांसद जोबा माझी के गांव के लोगों को आजतक वनपट्टा नहीं मिला। गुवा गोलीकांड में मारे गये कितने को सरकार वनपट्टा दिया है वह बताये। इस सरकार की विदाई इस बार निश्चित बेरोजगार व झारखण्ड की जनता करेगी।पूर्व सांसद गीता कोडा़ ने कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 30 से 40 आयरन ओर की वर्षों से बंद पड़े खदान को पुनः चालू करने के लिए भाजपा द्वारा घंटा बजाओ, सरकार जगाओं कार्यक्रम के तहत विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम बडाजामदा में आयोजित किया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले उनके द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर संसद व कई मंचों एवं कार्यक्रम में बंद खदानों, क्रेशरों को खुलवाने का अनुरोध किया गया था, परंतु हेमंत सरकार की इच्छा शक्ति की कमी के कारण एक भी खदान नहीं खोला गया। फल स्वरुप यहां के लोग बेरोजगारी और पलायन को विवश है। दूसरे राज्यों में हमारे मजदूरों का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण हो रहा है। सत्ता की खुमारी में सोई हेमंत सरकार को यहाँ के बेरोजगार युवाओं, महिलायें, ग्रामीणों की कोई चिंता नहीं है। हेमंत सोरेन ने लाखों शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी, रोजगार देने अन्यथा 5-7 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी लेकिन कुछ नहीं किया। युवाओं से किया एक भी वादा वह पूरा नहीं कर उल्टे उनपर लाठियां बरसा रही है। महिलाओं को चुल्हा खर्च दो हजार रूपये आज तक नहीं मिला। महिलाओं के साथ बलात्कार व शोषण हो रहा है, उसपर नियंत्रण नहीं लग रहा है। पुलिस का सारा ताकत भाजपा को रोकने पर लगा दिया है, अपराध नियंत्रण हेतु नहीं लगाया जा रहा है। हेमंत सोरेन का समय अब खत्म हो चुका है। सिर्फ हंगामा खडा़ करना मेरी मकसद नहीं है बल्कि झारखण्ड की सूरत बदलनी चाहिये। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि झारखण्ड के आदिवासियों को भाजपा ने अलग राज्य व विकास की गति देकर सम्मान देने का कार्य किया। यह सरकार 5 हजार बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं दिया। युवा मोर्चा के आंदोलन को पूरे झारखण्ड में कुचलने का कार्य यह सरकार किया। 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनाज मिल रहा है। जगन्नाथपुर सीट को भारी बहुमत से जिताकर झारखण्ड की वर्तमान सरकार को भगायेंगे। जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि झारखण्ड की यह सरकार झारखण्ड आंदोलन, झारखण्ड व यहाँ की सम्पदा को लूटने व बेचने का काम किया। भाजपा सरकार की वजह से अबतक झारखण्ड में विकास के कुछ कार्य देखने को मिला। झारखण्ड के जंगलों में रहने वाले लोगों को आज तक वनाधिकार का पट्टा नहीं दिया गया। झामुमो के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज झामुमो का बदले विचारधारा से तंग होकर भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। इससे हेमंत सोरेन व इंडिया गठबंधन परेशान है। बाबूलाल मरांडी के समय बालू मुफ्त मिलता था लेकिन आज किलो के हिसाब से बिकता है। अगली सरकार पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी। कोल्हान प्रमंडल की सभी 14 सीट भाजपा जीतेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति, अजीत सिंह, सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन तुबिड, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राम भूमिज, नोवामुण्डी मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन गोप, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष राजा सुरीन, मजदूर नेता रामा पाण्डेय, जीप सदस्य देवकी कुमारी, बब्लू शर्मा, इन्द्र सामड आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post