ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए- राबड़ी देवी

Politics

   ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए- राबड़ी देवी

 

 

 

पटना-केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर लोकसभा के बाहर की गई टिप्पणी मामले को लेकर आज बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्रवाई में विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिला ।विधान सभा के अंदर विपक्षी दलों ने भी जमकर हंगामा किया तो विधान परिषद की कार्रवाई के दौरान राजद कांग्रेस वमंदल के विधान पार्षदों ने जमकर हंगामा किया । हंगामे की वजह से विधान परिषद की कार्रवाई ढाई बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। ललन सिंह द्वारा की गई टिप्पणी और बिहार में राजद  विधायक रेखा देवी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई टिप्पणी मामले को लेकर विधान परिषद पोर्टिको में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में सभी विपक्षी दलों के विधान पार्षदों ने हंगामा किया।  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जब विपक्षी दलों के नेता महिलाओं के अपमान पर सदन में अपनी बात रखना चाहते हैं तो सत्ताधारी दल के नेता सदन में नारेबाजी करते हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि जब हम लोगों की सरकार थी तो हम लोगों ने कभी महिलाओं का अपमान नहीं किया। राबड़ी देवी ने कहा कि जदयू के नेता हैं ललन सिंह केंद्र में मंत्री हैं । वह हमारे बारे में क्या बोले हैं सभी ने सुना है। राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से सवाल पूछा कि अपने महिलाओं को कितना पढ़ाया लिखाया है,  जो दूसरों की पढ़ाई लिखाई देख रहे हैं। ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

Related Post