झारखंड आन्दोलनकारियों के सम्मान पर खिलवाड़ कर रही है - -हरिचरण साण्डिल

Politics

झारखंड आन्दोलनकारियों के सम्मान पर खिलवाड़ कर रही है - -हरिचरण साण्डिल

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
चाईबासा।भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल ने गुवा में भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार को आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि
हेमंत सोरेन सरकार झारखंड आन्दोलनकारियों के सम्मान पर खिलवाड़ कर रहे हैं । जैसे स्थानीय नीति, युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता, बालू घाट का लीज, युवाओं का नौकरी का मामला हो और झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान पेंशन हो सब अपने वादे को पूरे करने में विफल साबित हो रही है। 
  श्री साण्डिल ने हेमंत सोरेन सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य सरकार को विकास करने से कोई मतलब नहीं रहा गया है। उनके कार्यकाल में लूट खसोट, भ्रष्टाचार, अराजकता और अफसर शाही हावी हो गए हैं ।जिससे झारखंडी जनता मे  हेमंत सोरेन सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ गई है। झारखंड अलग हुए 24 साल बीत गए लेकिन अब तक कोई आंदोलनकारी को सरकारी नौकरी या सम्मान पेंशन नसीब नहीं हुआ। हमारे भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सबसे पहले झारखंड एवं वनांचल आंदोलनकारी चिन्हित आयोग का गठन कर दिया था । लेकिन उनकी भाजपा सरकार गिरने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही आंदोलनकारियों के पक्षधर में खड़े हैं। अब राज्य की जेएमएम सरकार ने आंदोलनकारियों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। हेमंत सोरेन अपने आप को झारखंड आंदोलनकारी का बेटा बोलते हैं , शर्म आने चाहिए उनके कार्यकाल में कोई आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन हो या उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने में विफल साबित हो गई। जेएमएम पार्टी ने आंदोलनकारियों की भावना से खिलवाड़ करने का काम किया।

Related Post