झारखंड आंदोलनकारियों ने एक मंच से भरी हुंकार बहरागोड़ा विधानसभा सीट से डॉ संजय गिरी लड़ेंगे चुनाव

Politics

झारखंड आंदोलनकारियों ने एक मंच से भरी हुंकार बहरागोड़ा विधानसभा सीट से डॉ संजय गिरी लड़ेंगे चुनाव

जमशेदपुर।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में शहीद निर्मल महतो, शहीद देवेंद्र मांझी व झारखंड आंदोलन के शहीदों
को समर्पित करते हुए झारखंडी राष्ट्रीयता एवं पहचान के सवाल को लेकर आज जमशेदपुर बारीडी स्थित विजय गार्डन के सभागार में विचार विमर्श सभा का आयोजन किया गया।

साथ ही सरकार से मांग की गई कि झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान- सम्मान,अलग पहचान, रोजी रोजगार, नियोजन की गारंटी एवं सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु. दे। चलते मानसून सत्र में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों के मान सम्मान, अलग पहचान, सम्मान पेंशन राशि सरकार लागू किया जाए।

सर्व सहमति से झारखंड आंदोलनकारी अनंतो प्रधान को महासचिव एवं डॉ संजय गिरी को बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी व हबुलाल गोराई को संयुक्त सचिव चुना गया।

आंदोलनकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने ,राजकीय मान- सम्मान ,अलग पहचान, समान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपए सरकार चलते मानसून सत्र में लागू नहीं करती है तो 24 अगस्त को अलग राज्य एवं संवैधानिक मूल्यों का पालन करो महजुटान कार्यक्रम आहूत किया जाएगा।

Related Post