पर्यवेक्षक पलामू के सांसद बीडी राम की उपस्थिति में जगन्नाथपुर विधानसभा से टिकट के लिए तीन प्रत्याशियों ने की दावेदारी

Politics

पर्यवेक्षक पलामू के सांसद बीडी राम की उपस्थिति में जगन्नाथपुर विधानसभा से टिकट के लिए तीन प्रत्याशियों ने की दावेदारी      

 न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

  गुवा ।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने 11 सितम्बर को झारखण्ड के तमाम विधानसभा क्षेत्र के लिये अपने संभावित प्रत्याशियों के नामों पर सहमती व रायशुमारी का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्यासी के रुप में पूर्व सांसद गीता कोडा़, एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति ने अपना-अपना दावेदारी पेश की है। इसके लिये बतौर पर्यवेक्षक पलामु के सांसद बीडी राम की देखरेख में नोवामुण्डी कल्याण मंडप में आज विशेष बैठक व गुप्त मतदान कराया गया। इस वोटिंग में जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, निवर्त्तमान जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक एवं प्रभारी, अब तक के सभी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक, सह संयोजक, जिला मोर्चा के लगभग 130 पदाधिकारी शामिल हुये। सभी ने अपने पसंद अनुसार उक्त तीनों संभावित प्रत्याशियों के नाम क्रमशः तीन में लिखकर प्रदेश कार्यालय से आयी मतदान पेटी में डाला। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद गीता कोडा़ मौजूद नहीं थी। बताया गया की गीता कोडा़ को हजारीबाग का प्रभारी बनाया गया है जिस कारण वह हजारीबाग गई हैं। आज हुई गुप्त मतदान से संबंधित पूरा रिपोर्ट प्रदेश कमिटी को भेजा जायेगा। इसके आधार पर बाद में केन्द्रीय कमिटी प्रत्याशियों के नाम फाईनल करेगी। इस दौरान भाजपा की आगे की कार्ययोजना, प्रधानमंत्री से जुड़ी मन की बात कार्यक्रम हर पंचायत के बूथ स्तर पर आयोजित करने, जनसम्पर्क अभियान चलाने आदि पर विशेष चर्चा हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन पूर्ति, गोविन्द पाठक, एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन तुबिड, नोवामुण्डी मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन गोप, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, राजकुमार गुप्ता, वीरेन्द्र मिश्रा, अफताब आलम आदि लगभग 200 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post