रांची 2 अगस्त-एक मुलाकात अपनों के सा-अभियान- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

Politics

रांची। 2 अगस्त। "रांची। 2 अगस्त। "एक मुलाकात अपनों के साथ" अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में लातेहार,पलामू,गढ़वा जिले के प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर संगठन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
 इस अभियान के दौर में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान भी साथ थे।
इस क्रम में उन्होंने लातेहार जिले के लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव सतबरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव लहलहे में मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र तिवारी मेदिनीनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौरसिया गढ़वा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र चौबे वरीय नेता रामकरेश चौबे बिहार कला में रमना प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंसूर अंसारी सहित प्रखंड एवं जिला के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन एक संदर्भ में चर्चा कर उनके विचारों से अवगत हुए। इसी क्रम में गढ़वा में पूर्व विधायक हीराराम तूफानी के श्राद्धकर्म मे शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 इस अभियान के तहत राजेश ठाकुर ने प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा कि आपसी एकता और मजबूती से ही भाजपा द्वारा सूबे झारखंड में फैलाये जा रहे नकारात्मक अभियान का मुकाबला किया जा सकता है। अगर हमने अभी भाजपा के झूठ का पर्दाफाश लोगों के बीच नहीं किया तो जनता उनके फैलाए जा रहे झूठे जाल में फँस जाएगी।
  उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक अभियान के तहत 5 वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार द्वारा जनता के हितों में किए गए कार्यों को पंचायत स्तर तक आपसी सामंजस्य और रणनीति के साथ पहुंचाना है। लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें भरपूर समर्थन दिया और हम पर भरोसा जताया है और अभी भी उनका भरोसा हम पर कायम है जरूरत है हमें अपनी बातों को उन तक पहुंचाने की।
  उन्होंने कहा कि भाजपा अभी भी अपने हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी- मुस्लिम,ईसाई- मुस्लिम के बीच तनाव पैदा कर विधानसभा चुनाव में जीत की संभावना तलाश रही है, इसके लिए भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्रियों मुख्यमंत्रीयों को विशेष रूप से तैनात कर दिया है, जो लगातार झारखंड में आकर वैमनस्यता की राजनीति को धार देने में लगे हुए हैं। इससे न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है बल्कि महागठबंधन के साथियों से भी लगातार संपर्क स्थापित कर ऐसे तत्वों के खिलाफ अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती के साथ मुकाबला करना है, साथ ही साथ जनता को भी ऐसे लोगों से सावधान करने की जरूरत है।
 इस अभियान में लोगों के साथ मुलाकात के क्रम में लातेहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक तथा गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी भी उपस्थित थे।" अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में लातेहार,पलामू,गढ़वा जिले के प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर संगठन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
 इस अभियान के दौर में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान भी साथ थे।
इस क्रम में उन्होंने लातेहार जिले के लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव सतबरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव लहलहे में मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र तिवारी मेदिनीनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौरसिया गढ़वा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र चौबे वरीय नेता रामकरेश चौबे बिहार कला में रमना प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंसूर अंसारी सहित प्रखंड एवं जिला के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन एक संदर्भ में चर्चा कर उनके विचारों से अवगत हुए। इसी क्रम में गढ़वा में पूर्व विधायक हीराराम तूफानी के श्राद्धकर्म मे शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 इस अभियान के तहत राजेश ठाकुर ने प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा कि आपसी एकता और मजबूती से ही भाजपा द्वारा सूबे झारखंड में फैलाये जा रहे नकारात्मक अभियान का मुकाबला किया जा सकता है। अगर हमने अभी भाजपा के झूठ का पर्दाफाश लोगों के बीच नहीं किया तो जनता उनके फैलाए जा रहे झूठे जाल में फँस जाएगी।
  उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक अभियान के तहत 5 वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार द्वारा जनता के हितों में किए गए कार्यों को पंचायत स्तर तक आपसी सामंजस्य और रणनीति के साथ पहुंचाना है। लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें भरपूर समर्थन दिया और हम पर भरोसा जताया है और अभी भी उनका भरोसा हम पर कायम है जरूरत है हमें अपनी बातों को उन तक पहुंचाने की।
  उन्होंने कहा कि भाजपा अभी भी अपने हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी- मुस्लिम,ईसाई- मुस्लिम के बीच तनाव पैदा कर विधानसभा चुनाव में जीत की संभावना तलाश रही है, इसके लिए भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्रियों मुख्यमंत्रीयों को विशेष रूप से तैनात कर दिया है, जो लगातार झारखंड में आकर वैमनस्यता की राजनीति को धार देने में लगे हुए हैं। इससे न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है बल्कि महागठबंधन के साथियों से भी लगातार संपर्क स्थापित कर ऐसे तत्वों के खिलाफ अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती के साथ मुकाबला करना है, साथ ही साथ जनता को भी ऐसे लोगों से सावधान करने की जरूरत है।
 इस अभियान में लोगों के साथ मुलाकात के क्रम में लातेहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक तथा गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी भी उपस्थित थे।

Related Post