राजेश ठाकुर की जगह केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस की कमान, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया नियुक्त

Politics

राजेश ठाकुर की जगह केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस की कमान, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया नियुक्त

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता 

रांची-केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गयी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष का चेहरा बदल दिया है. अभी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस चुनावी समर में उतर चुकी है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही कांग्रेस ने बदलाव शुरू कर दिया है, ताकि जोरदार तरीके से चुनाव लड़ा जा सके और जीत सुनिश्चित की जा सके. कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को झारखंड की जवाबदेही दी है.  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है. उन्होंने इनकी नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी.

Related Post