झारखंड में भाजपा भारी जीत हासिल करेगी, धनबाद में बोलीं अग्निमित्रा पाल

Politics

झारखंड में भाजपा भारी जीत हासिल करेगी,  धनबाद में बोलीं अग्निमित्रा पाल

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता   

धनबाद : भारतीय जनता पार्टी आसनसोल विधानसभा की विधायक सह धनबाद क्लस्टर की प्रभारी अग्निमित्रा पाल गुरुवार को धनबाद पहुंची. धनबाद स्टेशन पर भाजपा धनबाद जिला महानगर के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. स्टेशन पर भाजपा धनबाद जिला महानगर के उपाध्यक्ष बीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, वरिष्ठ नेता सह उद्योगपति अमरेश सिंह, भाजपा बरटांड़ मंडल के अध्यक्ष किशोर मंडल, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ने पुष्पगुछ देकर उनका स्वागत किया. भाजपा ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद महतो ने ग्रामीण जिला कमेटी की तरफ से स्वागत किया. इस अवसर पर मनोज रींकू, सत्येंद्र मिश्रा, अमित सिंह, राजू मालाकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा की स्वागत से अभिभूत हूं. झारखंड में इस बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी. धनबाद के सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा विजयी होगी.

Related Post