झारखंड के सभी 81 विधानसभा में चुनाव लडेगी आप-डीएनसिंह

Politics

झारखंड के सभी 81 विधानसभा में चुनाव लडेगी आप-डीएनसिंह


बोकारो:आम आदमी पार्टी झारखंड की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडने का आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएनसिंह ने दी। कार्यक्रम का आयोजन चांपू टोली स्थित आप प्रदेश कार्यालय में किया गया था।
 श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी करें। श्री सिंह ने कहा कि  संगठन में अनुशासनहीनता क़तई बर्दास्त नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा कि झारखंड गठन का 24 साल हो गया सत्ता आई और गई लेकिन झारखण्ड में व्यवस्था नहीं बदली। जनता अपने छोटी बड़ी समस्या को लेकर परेशान है कोई समस्या सुनने वाला नहीं है। प्रदेश भर में हर दिन जमीन का झगड़ा मारपीट हत्या आम बात हो गई है। भ्रष्टाचार से जनता प्रखंड,  अंचल,  थाना हर जगह परेशान है। उप संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि व्यवस्था बदलाव यात्रा के माध्यम से पूरे 81 विधानसभा क्षेत्र में 24 साल का हिसाब किताब होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत ने कहा कि झारखंड के मूलवासी आज भी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार के लिए तरस रहे हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, अस्पतालों में सुविधा नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड में शहरी क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स दोगुना से ज्यादा हो गया। पीने के पानी का टैक्स वसूला जा रहा है। यदि सरकार जनता को मुफ्त पानी भी उपलब्ध नहीं करा सकती तो ऐसी सरकार को धिक्कार है। प्रदेश प्रवक्ता  सौरभ श्रीवास्तव और ओंकार नाथ जायसवाल ने कहा कि झारखंड को 24 घंटा बिजली और हर परिवार को 300 युनिट मुफ्त बिजली चाहिए। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह, हरेंद्रनाथ चौबे,सह सचिव रईस अफरीदी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, यास्मीन लाल, ओंकार नाथ जायसवाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया  प्रीतम मिश्रा, सोशल मीडिया सह सचिव सूर्या प्रकाश, किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, बोकारो जिला संयोजक विधान चंद्र राय,अरविंद विकास, आनंद मंडल, धनबाद जिला उपाध्यक्ष मदन राम, जमशेदपुर जिला सचिव शंभु सिंह, महिला जिला संयोजक विनीता मिश्र, रांची महानगर संयोजक राजेश लिंडा, प्रभात शर्मा, माधुरी सोरेन, आनंद प्रकाश, अशोक उरांव, मनोज कानोडिया, धर्मवीर प्रसाद,मनोज कुमार, पलामू जिला संयोजक राकेश तिवारी, गोड्डा जिला संयोजक सर्वजीत झा, हेमकांत ठाकुर, जामताड़ा जिला संयोजक शत्रुघ्न पंडित, गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी, गौरीशंकर यादव,  आशीष भदानी सहित सैकडों लोग मौजूद थे।

Related Post