*झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में "चलो बूथ की ओर" अभियान को सफल बनाने पर जोर*

Politics

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में "चलो बूथ की ओर" अभियान को सफल बनाने पर जोर*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

घाटशिला।गुड़ाबांदा प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडल के वरीय उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू ने की, जबकि संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष मानस हेब्रम द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के "चलो बूथ की ओर" अभियान को सफल बनाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा करना था।

बैठक में फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत कमिटी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से गुरुचरण मुर्मू को पंचायत अध्यक्ष, सुनील हेब्रम को सचिव, और सांखो हांसदा को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पिंकी महतो, उज्वल महतो, संजय मुर्मू, जिला युवा मोर्चा सचिव, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, प्रखंड मीडिया प्रभारी निखिल महतो, करण मुर्मू, कांटाई मुर्मू, विक्रम मुर्मू, गौतम पातर, पिथौ सोरेन, डांदूराम टुडू, सुगदा हेब्रम, सागुन मुर्मू, और जितराई मांडी समेत कई ग्रामीण बैठक में उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Related Post