देवघर के डॉ धनवंतरी तिवारी निर्विरोध चुने गए आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Politics

देवघर के डॉ धनवंतरी तिवारी निर्विरोध चुने गए आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता 

देवघर: देवघर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ धनवंतरी तिवारी (डॉ डी तिवारी) भारतीय चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President of Indian Medical Association) चुने गए हैं। जिसको लेकर देवघर के लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही है। खासकर चिकित्सक वर्ग गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

न सिर्फ चिकित्सक वर्ग बल्कि आम लोगों में अपनी अलग पहचान रखने वाली शख्सियत डॉ. धनवंतरी तिवारी झारखंड, बिहार और बैद्यनाथ की पवित्र नगरी - देवघर में एसोसिएशन के कार्यक्रमों को लागू करने के लिए अपनी पूरी ताकत से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के लिए काम कर रहे हैं। 1995-96 से IMA के आजीवन सदस्य बनें डॉ तिवारी पिछले 10 वर्षों से IMA के सभी राष्ट्रीय और राज्य सम्मेलनों में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं। उन्होंने शाखा सचिव और शाखा अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।


वर्तमान में वे IMA देवघर (झारखंड) के शाखा अध्यक्ष (2022-24 और 2024-26) हैं। उनकी उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने आयोजन सचिव के रूप में 2017 में झारखंड राज्य आईएमए सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 2021-22 से झारखंड से सीडब्ल्यूसी (केंद्रीय कार्य समिति) के नियमित सदस्य हैं। आओ गांव चलें 2023-25 ​​पर आईएमए मुख्यालय की स्थायी समिति के सदस्य हैं।

डॉ तिवारी ने फरवरी 2024 में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में सेवा कार्य में भाग लिया। स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी के तहत 13 जून से 20 जून 2024 तक श्री बद्रीनाथ जी उत्तराखंड में सेवा कार्य में भाग लिया।

इन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशंसा पुरस्कार 2018, डॉक्टर्स डे राष्ट्रीय पुरस्कार 2020, डॉ. एकेएन सिन्हा आईएमए राष्ट्रीय सम्मान -2023 शामिल है। और अब 2025-26 के लिए भारतीय चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं।

डॉ डी तिवारी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने प्रस्तावकों डॉ. अरुण कुमार सिंह, राज्य अध्यक्ष आईएमए और डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, राज्य सचिव आईएमए को धन्यवाद कहा। साथ ही  समर्थक डॉ. अजय कुमार सिंह (आरपीएस अस्पताल रांची), डॉ. मेजर चंदन (धनबाद) और पूरी टीम आईएमए झारखंड को इस प्रयास में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद कहते हुए कहा कि जिसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था।

उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं को भी हार्दिक धन्यवाद कहा जिसमें डॉ. सहजानंद, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. शरद अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ. अनिल नायक, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित 2025-26 (IMA) शामिल हैं।

साथ ही महान एसोसिएशनिस्ट डॉ. केतन देसाई को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस नई जिम्मेदारी को वो बखूबी निभायेंगे।


वहीं, देवघर के चिकित्सकों द्वारा डॉ डी तिवारी को बधाइयां दी जा रही है। उनका कहना है कि डॉ. डी तिवारी का निर्विरोध आईएमए उपाध्यक्ष चुना जाना न सिर्फ देवघर बल्कि झारखंड के लिए गौरव की बात है।

यहां बता दें कि झारखंड बनने के बाद यह केवल दूसरा मौक़ा है जब इस राज्य के किसी व्यक्ति को राष्ट्रीय IMA में जगह मिली है। इसके पूर्व 2005-06 में डॉक्टर अजय कुमार सिंह RPS HOSPITAL RANCHI राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने थे।

Related Post