*पूर्व सांसद गीता कोड़ा बनीं प्रदेश प्रवक्ता, बधाइयों का तांता*

Politics

*पूर्व सांसद गीता कोड़ा बनीं प्रदेश प्रवक्ता, बधाइयों का तांता*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस नियुक्ति की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार, गीता कोड़ा को चाईबासा से प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।

साथ ही, अन्य प्रवक्ताओं की नियुक्तियां भी की गई हैं:
1. प्रदीप सिन्हा - रांची
2. अजय शाह - चाईबासा
3. विजय चौरसिया - जमुआ, गिरिडीह

यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। गीता कोड़ा की नियुक्ति के बाद बधाइयों का तांता लग गया है, और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Related Post