शर्मनाक! इंदौर के होटल में सेना के जवान ने महिला से किया रेप,

Crime

शर्मनाक! इंदौर के होटल में सेना के जवान ने महिला से किया रेप, हैवानियत के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला कांच का गिलास

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

मध्य प्रदेश। इंदौर स्थित एक होटल में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। शहर के एबी रोड स्थित एक होटल में सेना में तैनात एक जवान ने एक विवाहित महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास भी डाल दिया। बताया जा रहा है कि, पीड़िता एक बैंक अधिकारी की पत्नी है।

घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी संजय यादव असम में तैनात है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति बैंक में कार्यरत है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला रोते हुए थाने पहुंची। इस दौरान वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। रात में उससे दुष्कर्म हुआ था, इस कारण काफी ब्लीडिंग भी हो रही थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया था और वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। महिला ने बताया कि ब्लैकमेल करके ही वह उसे होटल बुलाया था।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी फौजी ने दुष्कर्म के बाद उससे 50 हजार रुपए मांगे थे। इसके बाद वह रुपये निकालने के लिए एटीएम का बहाना बनाया। बाद में पीड़िता महिला थाना पहुंची। जानकारी के मुताबिक आरोपी यूपी के इटावा का रहनेवाला है और दोनों की जान-पहचान एक कैंटिन में हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार मिले थे।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post