*नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान जारी, दो IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए*

Crime

*नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान जारी, दो IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। उनकी गतिविधियों के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26 और 11 बटालियनों की टीमों ने एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया है, जो लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है।

अभियान के तहत, 10 अक्टूबर 2023 से गोईलकेरा थाना अंतर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा टोन्टो थाना अंतर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान, आज दिनांक 27 अगस्त 2024 को टोन्टो थाना क्षेत्र के पाटातोरब और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगली और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर, इन आईईडी को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की सहायता से सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।

*बरामदगी का विवरण:*

1. 05 किलोग्राम का 01 I.E.D.
2. 03 किलोग्राम का 01 I.E.D.

यह नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार खोजबीन और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नक्सलियों की गतिविधियों को रोकना और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।

Related Post