*जमशेदपुर: हयात नगर कब्रिस्तान के पास युवक पर फायरिंग, कोई घायल नहीं*

Crime

*जमशेदपुर: हयात नगर कब्रिस्तान के पास युवक पर फायरिंग, कोई घायल नहीं*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के हयात नगर कब्रिस्तान के पास शुक्रवार देर रात शादाब नामक युवक पर फायरिंग की गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद शादाब ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान एक खोखा बरामद किया गया। शादाब के अनुसार, वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर खड़ा था, तभी रात 12 बजे के करीब एक युवक पैदल आया और अचानक फायरिंग कर दी। शादाब ने हमलावर को पहचानने से इंकार किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Post