सरायकेला में दो नाबालिकों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

Crime

सरायकेला में दो नाबालिकों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया,एक दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ की पिटाई, पुलिस को सौंपा


सरायकेला।सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी के जोजो गांव में दो नाबालिकों के साथ दुष्कर्म की मामला सामने आ रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
आरोपी पकड़े गए, दो अन्य फरार
घटना रात 12 बजे के आसपास की है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के एक आरोपी जितेन कुरली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जबकि दो अन्य आरोपियों विकास हेम्ब्रम और गणेश सोय की तलाश जारी है, जो रात भागने में सफल रहे हैं।
आरोपियों का बयान

आरोपी जितेन ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ फुटबॉल खेल मेला देखने के लिए संकोडीह गया हुआ था। वहां आयोजित मेला घूमकर लौटते समय यह घटना हुई। उसने बताया कि इसका एक साथी विकास हेम्ब्रम है, जो सरायकेला थाना क्षेत्र के साहिबगंज का रहने वाला है तथा दूसरा साथी गणेश सोय हैं।

ग्रामीणों ने की पिटाई

इधर घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी जितेन कुरली को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं मौके का फायदा उठाकर आरोपी विकास हेम्ब्रम और गणेश सोय भागने में सफल रहे।

पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दुष्कर्म आरोपी जितेन कुरली को सिनी ओपी पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सिनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दुष्कर्म मामला सामने आने के बाद महिला पुलिसकर्मियों द्वारा नाबालिगों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

Related Post