आदित्यपुर थाना में गोलीबारी कर व्यक्ति की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Crime

आदित्यपुर थाना में गोलीबारी कर व्यक्ति की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

आदित्यपुर।आदित्यपुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी कर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 19 जून 2024 को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी पहाड़ी मैदान के पास हुई, जहां विवेक कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आदित्यपुर थाना में कांड सं0-206/24, धारा 302/34 भा० द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों की पहचान की, जिनमें सुशान्त सिंह देव उर्फ टुना सिंह, सोनु वर्मा उर्फ छोटु बच्चा, सुरज तन्तुबाई और राजेन्द्र महन्त उर्फ राजन शामिल हैं। ये सभी आरोपी वर्तमान में कारावास में हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपु मिश्रा और धर्मेन्द्र कुमार उर्फ राममणि कुशवाहा शामिल हैं। दीपु मिश्रा की उम्र 26 वर्ष है और वह निर्मल मिश्रा का पुत्र है। उसका पता शर्मा बस्ती, आर०आई०टी० ब्रिज, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला खरसावाँ है। उसके खिलाफ पहले भी आदित्यपुर थाना में कांड सं0-186/2023, धारा-353/504/34 भा०द०वि० का मामला दर्ज है। धर्मेन्द्र कुमार उर्फ राममणि कुशवाहा की उम्र 25 वर्ष है और वह छठी लाल प्रसाद कुशवाहा का पुत्र है। उसका मूल पता बागबेड़ा, बडौदा घाट, रिभव व्यु कॉलोनी है, और वर्तमान में वह नानु भट्टा ऑटोकलस्टर के पीछे बलेश्वर महतो के घर में किरायेदार है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल और विभिन्न कैलिबर की जिंदा गोलियां बरामद की हैं। बरामद वस्तुओं में 7.65 एम०एम० के 05 जिंदा कारतूस और 08 एम०एम० के०एफ का एक जिंदा कारतूस शामिल है।

इस छापेमारी में शामिल पुलिस दल में पु०अ०नि० रंजीत कुमार, पु०अ०नि० धीरंजन कुमार, पु०अ०नि० चंचल कुमार, तकनीकी शाखा के कर्मी, आ0/372 नितिश कुमार पाण्डेय और आरक्षी/945 राघवेन्द कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

Related Post