प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर पर हमला: देवेंद्र सिंह ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Crime

प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर पर हमला: देवेंद्र सिंह ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने एक बयान जारी कर शहर में हाल ही में घटी एक घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जमशेदपुर में एक विशेष वर्ग द्वारा निकाले गए जुलूस में शामिल असामाजिक तत्वों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर तलवार से हमला कर उसे नष्ट कर दिया।

देवेंद्र सिंह का कहना है कि इस घटना से यह साफ होता है कि इन असामाजिक तत्वों के मन में भारत और उसके नेतृत्व के प्रति कितनी घृणा और विद्वेष है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए इन तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाता है, तो पार्टी और समाज के लोग खुद ऐसे लोगों को ढूंढ कर कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।

इसके साथ ही देवेंद्र सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री पर भी आरोप लगाया कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में उनकी गतिविधियों की भी जांच की मांग की है।

यह घटना शहर में गंभीर चर्चा का विषय बन गई है, और देवेंद्र सिंह के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post